मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में डूबकर बालिका की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नदी में डूबकर बालिका की मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को कजली पर्व पर खुशियों का माहौल उस समय मातम में बदल गया जब एक 12 वर्षीय बालिका की नदी में डूबकर मौत हो गई।

लहंगपुर चौकी क्षेत्र के कोल्हुआ गांव निवासी मुकेश कोल की पुत्री कंचन (12) कजली के त्यौहार पर जरई धोने के बाद स्थानीय नदी में स्नान करने गई थी। इस दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। साथ में मौजूद बच्चियों ने गांव के संजय को घटना की सूचना दी। संजय ने तत्काल नदी में कूदकर बालिका को बाहर निकाला और परिजनों तक पहुंचाया। आनन-फानन में गांव के चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन उन्होंने बालिका को मृत घोषित कर दिया।

मृतक बालिका तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मड़वा नेवादा में कक्षा छह की छात्रा थी। घटना की सूचना पुलिस काे खबर लिखे जाने तक नहीं दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें