मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

राबड़ी आवास के बाहर राजद नेता का कुर्ता फाड़ना लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला : गिरिराज सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राबड़ी आवास के बाहर राजद नेता का कुर्ता फाड़ना लोकतंत्र को शर्मशार करने वाला : गिरिराज सिंह

पटना। केंद्रीय मंत्री और बिहार में बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद गिरिराज सिंह ने महागठबंधन और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कसा है। उन्होंने राजद के एक प्रत्याशी द्वारा किए गए कुर्ताफाड़ प्रदर्शन को लेकर लालू यादव पर भी कटाक्ष किया।राजद नेता के लालू यादव-राबड़ी देवी के आवास के बाहर हुए कुर्ताफाड़ प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि यह सब लोकतंत्र को शर्मसार करने वाला दृश्य है। महागठबंधन के भीतर टिकट बंटवारे को लेकर पैसे के लेनदेन और खरीद-बिक्री के आरोप लग रहे हैं, जिससे कई उम्मीदवार फूट-फूटकर रो रहे हैं।लालू यादव पर कटाक्ष करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का सपना देख रहे हैं, लेकिन कर्पूरी ठाकुर की इमानदारी को भूल जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर लालू जी गेट खोल देंगे, तो जो आक्रोश है, लोग उनका कुर्ता भी फाड़ देंगे। यह गांव की कहावत है 'खेत खाए गधा, मार खाए जोलहा'।उन्होंने कहा, "लालू जी, मैं आपसे निवेदन करूंगा, गेट मत खोलिएगा, नहीं तो आपका भी कुर्ता आपकी पार्टी के कार्यकर्ता फाड़ देंगे।उन्होंने कहा, "महागठबंधन में जो स्थिति है, वह साफ बताती है कि अब जनता सब समझ चुकी है।" अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "महागठबंधन में जो हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। कई दलों के ऊपर पैसे के लेनदेन के आरोप है। राजद, वीआईपी और अन्य दलों के नाम सामने आ रहे हैं। कुछ उम्मीदवार कपड़े फाड़कर रो रहे हैं। यह लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली स्थिति है।"गिरिराज सिंह ने कहा कि अगर पैसे से टिकट बंटेगा, तो आगे लोकतंत्र का क्या हाल होगा, यह सोचने वाली बात है। उन्होंने बिहार की जनता से अपील करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को करारा जवाब दें। केवल एक विधानसभा में नहीं, बल्कि पूरे बिहार में यह संदेश दें कि लोकतंत्र बिकाऊ नहीं है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें