मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः मंत्री राकेश सिंह ने दी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को 40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन
जबलपुरः मंत्री राकेश सिंह ने दी पश्चिम विधानसभा क्षेत्र को 40 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

विकास का सिलसिला और गति पकड़ेगा, जनता से किये सभी वादे पूरे होंगेः राकेश सिंह

जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने मंगलवार को विधानसभा

क्षेत्र जबलपुर पश्चिम में आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में करीब 40 करोड़

रुपये के निर्माण कार्यों की बड़ी सौगात क्षेत्र वासियों को दी। उन्होंने

कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए विधानसभा क्षेत्र जबलपुर पश्चिम को प्रदेश

की सबसे उन्नत और विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने का वादा नागरिकों से

किया। उन्होंने कहा कि विकास का यह सिलसिला यहीं नहीं रुकने वाला है बल्कि

इसमें और गति आयेगी तथा वे सभी विकास कार्य होंगे, जिनका विधानसभा चुनाव के

दौरान वादा किया गया था। इसके अलावा विकास के वे कार्य भी होंगे जिनकी

जरूरत महसूस होगी। चुनाव के दौरान जनता से जो वादे किये थे वो सब विकास

कार्य भी होंगे।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जहां जनहित और जनकल्याण की

अनेकों योजनाएं शुरू की गई, वहीं राम मंदिर के निर्माण से लेकर भगवान राम

की प्राण प्रतिष्ठा जैसे ऐसे अनेक असंभव कार्य भी हुये जिनकी कभी किसी ने

कल्पना नहीं की थी। आज देश की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर और मोदी की

गारंटी पर पूरा भरोसा है। मोदी है तो मुमकिन है के नारे ने करोड़ों

देशवासियों के दिल में जगह बना ली है।

उन्होंने कहा कि

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के

नेतृत्व में मध्यप्रदेश में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास

की यह गंगा दिल्ली और भोपाल होते हुये जबलपुर में प्रवाहित हो रही है।

उन्होंने हाल ही में प्रदेश की कैबिनेट की बैठक में एक दिन में लोक निर्माण

विभाग के 5 हजार 800 करोड़ रुपये के कार्यों को मिली स्वीकृति का उल्लेख

करते हुये कहा कि पहले जहां लाख-पचास लाख के कार्यों के लिये महिनों इंतजार

करना पड़ता था वहीं अब चुटकियों में करोड़ों रुपये के विकास कार्य मंजूर

हो रहे हैं।

मंत्री सिंह ने लम्हेटाघाट में केवल स्टेब्रिज

के लिए 177 करेाड़ रूपये की मिली स्वीकृति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा

कि पहले इस पुल के लिए 49 करोड़ रूपये की राशि का ही प्रावधान किया गया

था। लेकिन इस पुल के महत्व को देखते हुये इस राशि को कई गुना बढ़ा दिया गया

है। लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि जल्दी ही तिलवारा घाट से मेडिकल तक 50

करोड़ की लागत से छह लेन सड़क का निर्माण भी प्रारंभ किया जाएगा।

उन्होंने

कहा कि एक समय था जब जबलपुर को बड़ा गांव कहा जाता था। लेकिन उनके सांसद

बनने के बाद इस शहर में विकास की कई बड़ी परियोजनाओं की शुरूआत हुई और अब

यह तेजी से महानगर का स्वरूप लेता जा रहा है। उन्होंने इस सिलसिल में

प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाई ओव्हर के निर्माण, देश की दूसरी सबसे बड़ी रिंग

रोड का निर्माण, यहां बनने जा रहे देश के पहले जियोलॉजिकल पार्क, लगभग 450

करोड़ की लागत से डुमना एयरपोर्ट की बनी नई टर्मिनल बिल्डिंग का जिक्र करते

हुए कहा कि जल्दी ही दो रोप-वे की सौगात जबलपुर को मिलने जा रही है।

प्रदेश का सबसे बड़ा और सर्व सुविधायुक्त रेल्वे स्टेशन जबलपुर में बनेगा।

लोक

निर्माण मंत्री ने कहा कि 20 साल जबलपुर का सांसद रहने के बाद उन्हें

पार्टी ने जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने का आदेश

दिया। क्षेत्र की जनता और माता-बहनों के समर्थन से वे बड़े अंतर से चुनाव

जीते और उन्हीं के आशीर्वाद से वे प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री भी बने।

उन्होंने कहा कि लोक निर्माण मंत्री जैसे अहम विभाग उन्हें सौंपा गया।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरणा लेकर लोक निर्माण विभाग को लोक

कल्याण से जोड़कर प्रदेश के विकास को तेज गति देने का संकल्प लिया है। अब

लोक निर्माण विभाग के जहां भी कार्य होंगे विभाग के नाम के साथ लोक कल्याण

की टेग लाइन भी लोगों को देखने मिलेगी। जनता से मिले समर्थन और अशीर्वाद के

फलस्वरूप जबलपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विकास एवं जनकल्याण के

कार्यों में आई तेजी का सिलसिला अब रूकने वाल नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें