मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

प्रदूषण के खतरों के बीच दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रदूषण के खतरों के बीच दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण के खतरों के बीच गाजीपुर लैंडफिल साइट पर शुक्रवार को आग लगने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने से आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसको लेकर दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) और दिल्ली सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल साइट पर अगर आग नहीं बुझी तो शाम तक महापौर को इस्तीफा देना पड़ सकता है।उल्लेखनीय है कि गाजीपुर लैंडफिल दिल्ली की तीन प्रमुख कचरा साइटों में से एक है, जहां सालों से कचरे का ढेर बढ़ता जा रहा है। विपक्ष एमसीडी पर लैंडफिल प्रबंधन में लापरवाही के आरोप लगाता रहता है, जबकि दिल्ली सरकार का दावा है कि बायो-माइनिंग और अन्य परियोजनाओं से 2026 तक इन साइटों को साफ कर दिया जाएगा।उल्लेखनीय है कि पिछले करीब दो महीने से दिल्ली-एनसीआर में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 376 दर्ज की गयी, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें