मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद किशोर हत्याकांड: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद किशोर हत्याकांड: दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, बोले मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर और मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने गाजियाबाद में हुई किशोर की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।

गाजियाबाद में समुदाय विशेष के युवकों द्वारा किशोर की चाकू मारकर हत्या के मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "गाजियाबाद मामले की सूचना मिली है और यह एक दुखद घटना है। अगर इस मामले में कोई आरोपी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री अनिल राजभर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मैं सभी युवाओं से कहना चाहता हूं कि ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें। उनके दिल और दिमाग जहर से भरे हुए हैं और वे हमारी युवा पीढ़ी को निशाना बना रहे हैं। सभी अभिभावकों को भी यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके बच्चे ऐसी मानसिकता से दूर रहें। इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी, किसी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा।

वहीं, मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा, "गाजियाबाद में हुई घटना की जांच चल रही है और उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज है। इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।"

एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव के मुताबिक, "28 मई को गाजियाबाद के खोड़ा पुलिस स्टेशन को एक किशोर पर चाकू से हमले की सूचना मिली थी।

स्थानीय पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा और पीड़ित को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 29 मई को दोपहर 12 बजे उसकी मौत हो गई। खोड़ा पुलिस ने तीन नामजद संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य संदिग्ध हिरासत में हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जुटाए गए सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें