मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, तमंचा और चाकू बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, तमंचा और चाकू बरामद

गाजियाबाद। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना मुरादनगर पुलिस टीम मंगलवार को भोवापुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्ला भोवापुर रोड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया और संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर दी।

जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया।

खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद, पुलिस ने घायल अवस्था में अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम गुलहसन उर्फ गुल्ला पुत्र जमालुद्दीन, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना मुरादनगर बताया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसने 27 दिसंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते वकील पुत्र लीलू, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, की चाकू से हत्या की थी।

आरोपी का कहना है कि मृतक उसकी महिला मित्र को लगातार परेशान करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या का कारण बन गया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल 1 चाकू बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले में सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें