मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के दिल्ली सीमा से सटे खोड़ा क्षेत्र की आदर्श नगर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार मध्यरात्रि 12 बजकर 35 मिनट पर एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पास से गुजर रही बिजली की केबलों में फैल गई। आग इतनी तेज थी कि उसकी ऊंची-ऊंची लपटें करीब 2 किलोमीटर दूर से भी साफ दिखाई दे रही थीं।

घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग तुरंत हरकत में आया। शुरुआत में करीब आधा दर्जन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। इसके अलावा आसपास के फायर स्टेशनों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

घटना को लेकर फायर अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि शिव मंदिर वाली गली, आदर्श नगर, खोड़ा गांव में एक ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई है। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि ट्रांसफॉर्मर के पास रखे डीजल के कुछ ड्रम भी आग की चपेट में आ गए थे।

इससे आग के आसपास के मकानों तक फैलने का खतरा बढ़ गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और संकरी गलियों में आसानी से पहुंचने वाली फायर क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल को भी तुरंत मौके पर भेजा गया।

वहीं, गाजियाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि शिव मंदिर वाली गली, आदर्श नगर, खोड़ा कॉलोनी में लगी आग पर फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी तरह काबू पा लिया। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरी घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें