मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में भीषण आग, महिला और 6 वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं, जीटीबी अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद: तुलसी निकेतन में भीषण आग, महिला और 6 वर्षीय बच्ची अचेत अवस्था में मिलीं, जीटीबी अस्पताल में भर्ती

गाजियाबाद। बीती देर रात गाजियाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र स्थित तुलसी निकेतन में एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना रात करीब 2:25 बजे वैशाली कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली।

सूचना मिलते ही तुलसी निकेतन चौकी प्रभारी फायर टेंडर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि फ्लैट नंबर 61 ए, तुलसी निकेतन के बाहर से ताला बंद था जबकि अंदर से घना धुआं और आग की लपटें निकल रही थीं। आसपास के लोग मौके पर जुट चुके थे, लेकिन किसी को अंदर रहने वाले लोगों के बारे में जानकारी नहीं थी।

स्थिति गंभीर देखकर पुलिस और दमकल कर्मियों ने तुरंत मकान का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। अंदर का नजारा बेहद भयावह था — पूरा मकान धुएं से भर चुका था और कमरे में रखा फ्रिज धधक रहा था।

दमकल कर्मियों ने पंपिंग मशीन की सहायता से आग पर काबू पाया और खिड़कियाँ-दरवाज़े खोलकर धुएं को बाहर निकाला गया। जैसे ही कमरे का धुआं कम हुआ, तलाशी लेने पर अंदर के कमरे में फर्श पर एक महिला और एक छोटी बच्ची अचेत अवस्था में पड़ी मिलीं।

दोनों को पड़ोस की महिलाओं की मदद से बाहर निकाला गया और तत्काल ही पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल मुकुल शर्मा और कांस्टेबल दीपक ने जीटीबी हॉस्पिटल, दिल्ली पहुंचाया।

जांच में पता चला कि घायल महिला का नाम सब्बी परवीन उर्फ पिंकी (30 वर्ष) है, जो मो. जाकिर की पत्नी हैं। उनकी बेटी साइना परवीन (6 वर्ष) भी आग की चपेट में आई। परिजनों के मुताबिक, यह परिवार दो दिन पहले ही इस फ्लैट में किराए पर शिफ्ट हुआ था।

मो. जाकिर पेशे से ऑटो चालक हैं और मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हैं, जबकि सब्बी परवीन बिहार के किशनगंज की निवासी हैं। फिलहाल दोनों का उपचार दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन प्रारंभिक अनुमान के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ हो सकता है। फायर विभाग और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें