मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद : खेत में घायल मिली मासूम की इलाज के दौरान मौत, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी युवक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद : खेत में घायल मिली मासूम की इलाज के दौरान मौत, टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था पड़ोसी युवक

गाजियाबाद। गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र में एक बालिका की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ोसी युवक को हिरासत में लिया, जिससे फिलहाल घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है।

घटना 16 मार्च 2026 की रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है, जब पुलिस को सूचना मिली कि एक खेत में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन बालिका को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहीं सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची, लेकिन इलाज के दौरान बालिका ने दम तोड़ दिया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया।

साथ ही एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीमों को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए।

प्रारंभिक जांच में परिजनों ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला गौरव प्रजापति (उम्र करीब 24 वर्ष) शाम के समय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसके बाद से बालिका घर वापस नहीं लौटी थी। आरोपी युवक परिवार का पहले से परिचित बताया जा रहा है।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

परिजनों से तहरीर लेकर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि सोमवार रात लगभग 9 बजे थाना नंदग्राम में एक सूचना प्राप्त हुई कि एक खेत में एक बालिका घायल अवस्था में पड़ी मिली है, जिसको स्थानीय लोगों के द्वारा और परिजनों के द्वारा अस्पताल ले जाया जा रहा है। तत्काल पुलिस द्वारा इस सूचना पर अस्पताल पहुंचा गया, जहां पर इलाज के दौरान बालिका की मृत्यु हो गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। मौके पर एफएसएल की टीमें और डॉग स्क्वॉड के द्वारा भी साक्ष्य संकलन किया गया है। परिजनों के शक के आधार पर उनके पड़ोस में रहने वाले गौरव प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है। सभी पक्षों की गंभीरता से जांच करके अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें