मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:40 · नई दिल्ली संस्करण

गाजियाबाद: लोनी में ईडी की कार्रवाई, अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गाजियाबाद: लोनी में ईडी की कार्रवाई, अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के ठिकानों पर छापेमारी

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी में बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इकराम नगर स्थित अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के ठिकानों, घर पर छापेमारी की। ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े चार बजे पहुंची और दोनों स्थानों पर तलाशी जारी है।

अलीमुद्दीन अंसारी भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चे का नेता है। जहां पर ईडी की छापेमारी चल रही है उस घर में तीन भाई रहते हैं। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि टीम में कितने लोग हैं और किस मामले को लेकर छापेमारी की जा रही है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अलीमुद्दीन अंसारी के भारत के रहने वाले नवाब जो दुबई में रहता है, उससे करीबी रिश्तेदार हैं। अलीमुद्दीन ने नवाब के जरिये काफी लोगों के काफी पैसे दुबई में इन्वेस्ट करवाए हैं इसी को लेकर रेड चल रही है।

अंसारी अलीमुद्दीन और नफीस के घरों के पास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी को भी पास जाने की इजाजत नहीं है। अभी कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

इसी क्रम में इससे पहले ईडी ने मंगलवार को दिल्ली में यशदीप शर्मा और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में चार प्रमुख शहरों दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर और मुंबई में एक-एक परिसर पर तलाशी अभियान चलाया था।

यह कार्रवाई डीएलजेडओ-I जोनल कार्यालय की ओर से की गई थी। ईडी ने पंजाब एंड सिंध बैंक की शिकायत पर दर्ज सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर एक ईसीआईआर (प्रवर्तन मामला सूचना रिपोर्ट) दर्ज किया था। जांच में पाया गया कि यशदीप शर्मा और उनके परिवार के सदस्यों ने अपनी स्वामित्व वाली संस्थाओं के जरिए बैंक से लिए गए लगभग 70 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी।

ईडी के अनुसार, तलाशी वाले परिसर यशदीप शर्मा से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं के थे। ऋण की बड़ी रकम को उनकी विभिन्न कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था, जो किसी व्यावसायिक गतिविधि में शामिल नहीं थीं। इससे बैंक को भारी नुकसान हुआ था। यह धोखाधड़ी का मामला मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम के तहत दर्ज किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें