मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

50 फीट गहराई में गिरी तेज़ रफ़्तार कार , तीन लोग फंसे —ग्रामीणों ने रातभर चला बचाव अभियान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
50 फीट गहराई में गिरी तेज़ रफ़्तार कार , तीन लोग फंसे —ग्रामीणों ने रातभर चला बचाव अभियान

पश्चिम मेदिनीपुर। घाटाल से मेदिनीपुर की ओर जा रही एक तेज़ रफ़्तार प्राइवेट कार मंगलवार की आधी रात खाई में जा गिरी। हादसा हुसैनपुर बाज़ार पार करने के तुरंत बाद बाकमोड़ नयनझुली इलाके में हुआ। कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में कुल तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद कार का दरवाज़ा जाम हो गया और दो यात्री अंदर ही फंस गए। स्थिति इतनी भयावह थी कि ग्रामीणों को उन्हें निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।ग्रामवासियों ने बताया कि कार जिस जगह गिरी थी, वहां पहुंच पाना ही मुश्किल था। अंधेरा और दलदली ज़मीन के कारण रेस्क्यू में काफ़ी दिक्कत हुई। आखिरकार कई घंटे की मेहनत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल घाटाल महकमा अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात तक घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा रही।स्थानीय लोगों का कहना है कि नयनझुली मोड़ पर पहले भी कई बार दुर्घटनायें हो चुकी हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा के उपाय अब तक नहीं किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें