मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

घाटाल में बाइक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर, एक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घाटाल में बाइक और पिकअप वैन की भीषण टक्कर, एक की मौत

पश्चिम मेदिनीपुर। घाटाल थाना इलाके में हुई सड़क दुघर्टना एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में एक की पहचान बरदा टोकन निवासी फरमान(36) के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।मिली जानकारी के अनुसार, घटना चंद्रकोणा रोड के नवग्राम इलाके में करीब साढ़े आठ बजे हुई, जब तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक सवार चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर घाटाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल घाटाल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है और चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारंभिक अनुमान है कि तेज रफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का प्रमुख कारण हो सकते हैं।स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात के समय तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें