मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहपुर : घर के बाहर सो रहे युवक को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहपुर : घर के बाहर सो रहे युवक को मारी गोली

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में जाफरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत घर के बाहर सो रहे एक युवक को रविवार की देर रात अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक काे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।जाफरगंज थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव निवासी गोबिंद (30) मुंबई में मजदूरी करता है। कुछ दिन पूर्व वह घर आया है। बीती रात रविवार काे वह एक कार्यक्रम से लौटकर अपने घर के बाहर परिवार के साथ सो गया। उसके पास ही उसके छोटे-छोटे बच्चे सो रहे थे। रात करीब एक बजे अचानक फायरिंग की आवाज से परिवार की नींद खुल गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, गोबिंद गोली लगने से लहूलुहान हालत में चीख रहा था। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घबराए परिजन घायल हालत में गाेबिंद को तत्काल प्राईवेट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है।थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने साेमवार काे बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है, हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। आखिर हमलावर कौन था और उसने सोते हुए युवक को निशाना क्यों बनाया, पुलिस इसके हर पहलू की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें