मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

जनरल बिपिन रावत बोले: अफगानिस्तान में क्या होगा कहना मुश्किल, अभी और बिगड़ सकते हैं हालात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अफगानिस्तान को लेकर कहा कि वहां हालात और बिगड़ने का अंदेशा है। जानिए उन्होंने ऐसा क्यों कहा।

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के साथ ही भारत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पाकिस्तान और चीन की तालिबान से करीबी ने हालात को भारत के लिए और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इसे लेकर भारत और भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने इसे लेकर कहा कि अफगानिस्तान में हालात और बिगड़ने का अंदेशा है। क्या अफगानिस्तान में अपनी रणनीति में सफल रहे चीन और पाकिस्तान अब भारतीय सीमाओं पर आक्रामक हो रहे हैं, इस सवाल के जवाब में जनरल रावत ने कहा कि सिर्फ समय ही बताएगा कि अफगानिस्तान में क्या होगा। किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि तालिबान इतनी जल्दी अफगानिस्तान पर काबिज हो जाएगा। वहां हालात और बिगड़ सकते हैं।

सेना प्रमुखों का कॉन्क्लेव 16 सितंबर से

भारतीय सेना प्रमुखों का 8वां कॉन्क्लेव दिल्ली में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित होगा। इसमें मौजूदा और पूर्व सेना प्रमुख शिरकत करेंगे। इसमें मौजूदा सेना अधिकारियों और पूर्व सैन्य अफसरों के बीच विचारों का आदान-प्रदान होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें