मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

भाई के जन्मदिन पर भावुक हुईं जेनिलिया, लिखा, 'तुम्हारे लिए आसमान भी छोटा है'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। साउथ इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी अभिनेत्री जेनिलिया देशमुख के भाई निगेल डिसूजा शुक्रवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने भाई को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

जेनिलिया ने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ दो तस्वीरें पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आज जब कोई मुझसे आकर कहता है, 'आप निगेल डिसूजा की बहन हैं ना?', तो, मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। तुमने अपनी मेहनत और लगन से सब कुछ हासिल किया है। जन्मदिन मुबारक हो, मेरे प्यारे निगु पिगु! तुम्हारे लिए आसमान भी छोटा है और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं, जब भी तुम्हें मेरी जरूरत होगी।"

पहली तस्वीर में अभिनेत्री फुटबॉल मैदान पर एक साथ पोज देती नजर आ रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में दिख रही हैं।

इससे पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।

तस्वीरों में उन्होंने डार्क ब्राउन कलर के लहंगे के साथ मैचिंग ब्लाउज पेयर किया था। इस आउटफिट की खास बात यह थी कि इसका दुपट्टा लाइट बेज कलर का फ्लोरल प्रिंटेड था।

जेनेलिया ने इस लुक के साथ ट्रेडिशनल गहनों को बेहद खूबसूरती से कैरी किया था। बालों को उन्होंने हल्का कर्ल करके पीछे की ओर बांधा हुआ था और उसमें सफेद फूलों का एक छोटा सा गजरा था।

इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, "हर दिन मुस्कुराने की वजह ढूंढे।"

जेनेलिया जल्द ही राम गोपाल वर्मा की अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ दिग्गज अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में होंगे।

यह फिल्म एक अनोखी कहानी के साथ दर्शकों को डराने और हंसाने का वादा करती है। जेनिलिया की इस नई फिल्म का इंतजार प्रशंसक कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें