मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

गाजा संकट पर भारत ने यूएनजीए में फिर जताई चिंता, सीधी बातचीत से समाधान निकालने पर जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

न्यूयॉर्क। यूनाइटेड नेशंस जनरल असेंबली (यूएनजीए) में सोमवार को

भारत की तरफ से कहा गया कि इजराइल-हमास संघर्ष के चलते बड़े स्तर पर लोगों

की जान जा चुकी है। खासकर महिलाओं और बच्चों की, जो अस्वीकार्य है। भारत की

तरफ से इसपर चिंता जताते हुए कहा गया है कि इस विवाद को करीब पांच माह हो

चुके हैं और यह इंसानियत पर संकट जैसा है, जो गहराता जा रहा है।

यूएनजीए

में ब्रीफिंग के दौरान संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत की स्थायी

प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि भारत की स्थिति स्पष्ट है जो कई मौकों पर

दोहराया गया है। भारत दो राज्य समाधान के समर्थन को प्रतिबद्ध है। दोनों

के बीच सीधी और सार्थक बातचीत के माध्यम से इसका समाधान निकाला जा सकता है।

यह स्थायी शांति के लिए जरूरी है। भारत की स्थायी दूत ने तनाव कम करने का

आग्रह करते हुए कहा कि स्थायी समाधान तक पहुंचने के लिए हम तत्काल तनाव कम

करने, हिंसा से बचने, सभी बंधकों को रिहा करने और तनावपूर्ण कार्रवाइयों से

बचने का आग्रह करते हैं। जिससे सीधी शांति वार्ता के लिए जमीन तैयार हो

सकेगी।

उन्होंने कहा कि हमने इस संघर्ष के दौरान नागरिकों

की मौत की कड़ी निंदा की है। किसी भी संघर्ष के दौरान नागरिक जीवन की

सुरक्षा जरूरी है। अंतरराष्ट्रीय कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार कानून

का सम्मान हर हाल में किया जाना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें