मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

GAYA : पटना-गया-धनबाद रूट पर चलेगी नई फास्‍ट MEMU ट्रेन; म‍िलेंगी अमृत भारत जैसी सुविधाएं।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
GAYA : पटना-गया-धनबाद रूट पर चलेगी नई फास्‍ट MEMU ट्रेन; म‍िलेंगी अमृत भारत जैसी सुविधाएं।

गयाजी। बिहार और झारखंड के बीच रेल यात्रा को नया आयाम देने की तैयारी शुरू हो गई है। यह क्षेत्र की तस्‍वीर बदल सकती है।

पटना-गया-धनबाद रेलखंड पर अमृत भारत एक्सप्रेस की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस मिनी कोच पैसेंजर ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है।

यह ट्रेन 12 कोचों के साथ मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) सेवा के रूप में संचालित हो सकती है। रेलवे की इस योजना के तहत पटना, गया और धनबाद जैसे प्रमुख शहरों को तेज और आधुनिक पैसेंजर सेवा से जोड़ा जाएगा। यह ट्रेन पारंपरिक पैसेंजर ट्रेनों से अलग होगी, क्योंकि इसमें मिनी कोच का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे ट्रेन हल्की होगी और अधिक गति से चल सकेगी।

गया-पटना के बीच पहले से 12 कोच वाली मेमू सेवा के सफल संचालन को देखते हुए अब इसे धनबाद तक विस्तार देने की तैयारी है।

अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

प्रस्तावित ट्रेन में यात्रियों को बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आकर्षक और ऊर्जा दक्ष एलईडी लाइटिंग, साफ-सुथरे और सुव्यवस्थित कोच की सुविधा मिलेगी।

कोच के डिजाइन में वेंटिलेशन और स्पेस का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि भीड़ के बावजूद सफर आरामदायक बना रहे।

मेमू तकनीक से तेज होगी रफ्तार

मेमू तकनीक पर आधारित इस ट्रेन में अलग से इंजन नहीं होता, बल्कि पूरे रैक में पावर डिस्ट्रीब्यूट रहती है। इससे ट्रेन तेजी से गति पकड़ती और रुकती है, जिससे कम दूरी के बीच अधिक स्टेशनों पर कुशल संचालन संभव हो पाता है। इससे यात्रा समय में भी कमी आएगी।

दैनिक यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

पटना-गया-धनबाद रूट पर बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यवसायी रोजाना यात्रा करते हैं। मौजूदा ट्रेनों में भीड़ और अनियमितता उनकी प्रमुख समस्या है।

नई मिनी कोच मेमू ट्रेन खासतौर पर इन्हीं यात्रियों को ध्यान में रखकर प्रस्तावित की गई है। इसकी टाइमिंग ऑफिस और कॉलेज समय के अनुसार तय की जा सकती है, जिससे दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

रेल आधुनिकीकरण को मिलेगा बढ़ावा

बिहार में रेल आधुनिकीकरण के तहत पहले से ही कई रूटों पर नई और आधुनिक ट्रेनों का संचालन शुरू या प्रस्तावित है। यह नई पहल पैसेंजर सेगमेंट को अपग्रेड करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

इस सेवा से न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि पटना, गया और धनबाद के बीच आर्थिक और सामाजिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

छोटे शहरों और कस्बों के लोगों के लिए बड़े शहरों तक पहुंच आसान होगी, जिससे रोजगार और व्यापार के नए अवसर भी बढ़ेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें