मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

साइबर अपराधियों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कसी लगाम, दो वर्षों में 51 करोड फ्रिज, 31 करोड़ रुपये पीड़ितों को करवाया वापस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
साइबर अपराधियों पर गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने कसी लगाम, दो वर्षों में 51 करोड फ्रिज, 31 करोड़ रुपये पीड़ितों को करवाया वापस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट साइबर ठगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। 2 साल में पुलिस ने साइबर क्राइम से जुड़े 51 करोड़ से अधिक रुपये की राशि को फ्रिज कराई है और 31 करोड रुपये से अधिक की राशि पीड़ितों को वापस करवाई है। इसके अलावा साइबर अपराध में शामिल 4,400 मोबाइल नंबर और 453 आईएमईआई को ब्लॉक किया गया है।अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि साइबर जागृति भारत अभियान के तहत जनपद में लगातार साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 2 लाख से अधिक छात्रों को ऑनलाइन जोड़कर साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान छात्रों, कॉलेज और स्कूल स्टाफ को साइबर हाइजीन, निवेश संबंधी ठगी, डिजिटल अरेस्ट, साइबर बुलिंग, फिशिंग, डाटा चोरी, क्रेडिट कार्ड ठगी, सोशल मीडिया अपराध एवं अन्य जोखिम से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।उन्होंने बताया कि सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए और सोसाइटी के अपार्टमेंट ओनर एसोसिएशन को भी इस अभियान के तहत जोड़ा गया। सेक्टरों और सोसाइटियों में रहने वाले 3 लाख से अधिक लोगों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जोड़कर साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से बचने के तरीकों पर आधारित कई प्रतियोगिताएं भी वर्ष 2025 में नोएडा पुलिस ने कराई है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 से नवंबर 2025 तक कुल 2073 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके 51 करोड़ 85 लाख 87 हजार रुपये की धनराशि अपराधियों के खाते में फ्रिज कराई गई है और 31 करोड़ 67 लाख 64 हजार 812 रुपये की धनराशि पीड़ितों को वापस कराई गई है। उन्होंने बताया कि गौतम बुद्ध नगर पुलिस साइबर अपराध के प्रति लगातार लोगों को जागरुक कर रही है और साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें