मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

गौतमबुद्धनगर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 33 वाहन सीज, लाखों का जुर्माना और एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौतमबुद्धनगर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 33 वाहन सीज, लाखों का जुर्माना और एफआईआर दर्ज

नोएडा। जनपद में अवैध खनन और उपखनिज के गैरकानूनी परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर मेधा रूपम के निर्देशों तथा अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अतुल कुमार के मार्गदर्शन में खनन विभाग द्वारा निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत दिसंबर माह 2025 में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर जांच और प्रवर्तन की कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी उत्कर्ष त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 के दौरान जेवर, दादरी, दनकौर, कासना सहित अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते हुए कुल 33 वाहनों को पकड़ा गया।

इन सभी वाहनों को संबंधित थानों में निरुद्ध किया गया है।

इस दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 12 लाख 39 हजार 730 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया, जिसकी वसूली भी सुनिश्चित की गई। इसके अलावा नए वर्ष की शुरुआत में भी प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी। 2 जनवरी 2026 को डिप्टी कलेक्टर गौतम बुद्ध नगर, तहसीलदार दादरी एवं खान अधिकारी गौतम बुद्ध नगर की संयुक्त टीम द्वारा तहसील दादरी के ग्राम रायपुर खादर स्थित खनन पट्टा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान नदी की जलधारा में अवैध खनन के स्पष्ट साक्ष्य पाए गए, जो पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों के लिए गंभीर खतरा माने जा रहे हैं। जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित खनन पट्टा क्षेत्र में नियमों के उल्लंघन के चलते 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन न केवल राजस्व की हानि करता है, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

जिलाधिकारी मेधा रूपम के निर्देशानुसार जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। प्रशासन ने खनन कारोबार से जुड़े लोगों को चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ किसी भी स्तर पर कोई ढील नहीं दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें