मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, राज्य में 60 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मिले गौतम अदाणी, राज्य में 60 हजार करोड़ के निवेश का ऐलान

पटना : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने रविवार को सारण के मस्तीचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इस दौरान उनके साथ अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं।

सारण में आई केयर प्रोजेक्ट के उद्घाटन के बाद गौतम अदाणी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। सम्राट चौधरी ने गौतम अदाणी के साथ मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि देश के विख्यात उद्योगपति और अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने बिहार के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

वहीं, गौतम अदाणी ने भी सोशल मीडिया पर शेयर एक पोस्ट में लिखा कि आज पटना में बिहार के लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य में हमारे विश्वास को और मजबूत किया है।

उन्होंने लिखा कि अदाणी समूह रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा पहलों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। साथ ही बुनियादी ढांचे और ऊर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग प्रदान करके बिहार के विकास को नई दिशा देने का प्रयास करेगा।

यहां आयोजित एक कार्यक्रम में गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का लक्ष्य अगले तीन से चार वर्षों में बिहार के बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से बदलना है। इसके लिए ग्रुप राज्य में 50 हजार करोड़ रुपए से लेकर 60 हजार करोड़ रुपए तक का निवेश करने जा रहा है।

उन्होंने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत यहां के मेहनती लोग, उनकी सादगी और मजबूत इरादे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए अदाणी ग्रुप हरसंभव मदद करने के लिए तैयार है। उनका लक्ष्य यहां के लोगों को यहीं पर बेहतर रोजगार मुहैया कराना है। अदाणी ग्रुप का अदाणी आई केयर प्रोजेक्ट अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की एक संयुक्त पहल है। अब इसके माध्यम से अदाणी सेंटर फॉर आई डिजीज और अदाणी ट्रेनिंग सेंटर फॉर ऑप्थैल्मिक साइंसेस संचालित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें