मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री योगी के नाम पर नेपाल में शुरू हुई गौशाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री योगी के नाम पर नेपाल में शुरू हुई गौशाला

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गौ सेवा एवं निराश्रित गोवंश संरक्षण की पहल से प्रेरित होकर नेपाल में भी उनके नाम से गौशाला का संचालन की जा रही है। नेपाल के दांग जनपद में “योगी आदित्यनाथ फाउंडेशन गौ सेवा समिति” के नाम से एक गौशाला संचालित हो रही है, जहां वर्तमान में लगभग चार सौ निराश्रित और बेसहारा गोवंशों को आश्रय देकर उनकी सेवा की जा रही है। इस पहल को लेकर नेपाल के संत समाज और हिंदू संगठनों में विशेष उत्साह व्याप्त है।गौशाला के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री याेगी एवं देवीपाटन पीठाधीश्वर महाराज मिथलेशनाथ योगीजी का समय लेने के लिए सोमवार को मंदिर प्रतिनिधिमंडल देवीपाटन पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल में गौशाला संचालक भरतनाथ योगी ने हिन्दुस्थान समाचार प्रतिनिधि को बताया कि यहां गोवंशों की देखभाल 10 स्वयंसेवकों की टीम करती है, जबकि इसके संचालन में स्थानीय व्यापारियों और श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है। गौशाला में गोवंशों के लिए चारा, स्वच्छता और चिकित्सा की समुचित व्यवस्था की गई है। संत भरतनाथ योगी ने बताया कि भविष्य में गौशाला की क्षमता बढ़ाने की भी योजना है, जिससे और अधिक निराश्रित गोवंशों को संरक्षण मिल सके।गौशाला के औपचारिक उद्घाटन को लेकर नेपाल से आए संतों और फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश स्थित देवीपाटन मंदिर के पीठाधीश्वर महाराज से भेंट की। इस दौरान उद्घाटन कार्यक्रम की तिथि और समय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन और आशीर्वाद के लिए समय की मांग की, ताकि नेपाल में इस गौशाला का उद्घाटन वृहद स्तर पर किया जा सके। बताया कि जल्दी इसकी तिथि की घोषणा होगी।प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के उपरांत मिथलेश नाथ योगी, देवीपाटन पीठाधीश्वर महाराज ने नेपाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम से शुरू हुई इस गौ सेवा पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे गो संरक्षण के साथ-साथ भारत-नेपाल के धार्मिक और सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने वाली महत्वपूर्ण पहल बताया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नेपाल दांग क्षेत्र के पीर रतननाथ योगी मठ के पुजारी डॉ. नारायण नाथ योगी सहित अन्य संतजन भी उपस्थित रहे। नेपाल में शुरू हुई यह गौ सेवा पहल दोनों देशों में गौ संरक्षण के क्षेत्र में एक नई प्रेरणा के रूप में देखी जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें