झारखंड की चुनी हुई सरकार को गिराना चाहती है केन्द्र : कांग्रेस
नई
दिल्ली, 02 फरवरी । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र की मोदी
सरकार झारखंड की चुनी हुई सरकार को गिराना चाहती है। मोदी सरकार को
लोकतांत्रिक मूल्यों की परवाह नहीं है।
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई
ने शुक्रवार को संसद भवन परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि
आईएनडीआई गठबंधन के सांसदों ने लोकसभा में झारखंड के मुद्दे को उठाने की
कोशिश की लेकिन अध्यक्ष ने हमारी बात नहीं सुनी। इसके बाद आईएनडीआई गठबंधन
के सांसदों ने सदन से वॉक आउट किया।
गोगोई ने कहा कि झारखंड में चुनी हुई सरकार को गिराया जा रहा है। राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा जा रहा है।
उल्लेखनीय
है कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पांच दिन की प्रवर्तन
निदेशालय ( ईडी) हिरासत में भेज दिया गया है। उन्हें 31 जनवरी को कथित भूमि
घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।





