मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

वाराणसी में गैस सिलेंडर लीक से हादसा, मकान ढहने से दो की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वाराणसी में गैस सिलेंडर लीक से हादसा, मकान ढहने से दो की मौत

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को गैस सिलेंडर लीक होने के कारण एक घर में धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। कुछ घायल हुए हैं जिनका इलाज हो रहा है।

एडीसीपी वरुणा जोन नीतू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गैस सिलेंडर से रिसाव के बाद विस्फोट होने की बात सामने आई है। घटना के समय घर में खाना बनाया जा रहा था और गैस लीक होने के कारण आग लग गई। उसके बाद अचानक धमाका हो गया, जिससे पूरा ढांचा गिर गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मौके पर सिलेंडर मिला है।

रेगुलेटर टूटा पड़ा था। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इलाके में एहतियातन निगरानी बढ़ा दी गई है।

मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लहरतारा पुल के पास स्थित एक गली में मंगलवार उस समय अफरातफरी मच गई, जब गैस सिलेंडर रिसाव से हुए तेज धमाके से एक मंजिला मकान अचानक धराशायी हो गया।

धमाका इतना भीषण था कि आसपास के मकानों में भी दरारें आ गईं और पूरा इलाका दहल उठा। सभी घायलों को तत्काल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर वे बाहर निकले तो मकान मलबे में तब्दील हो चुका था। आनन-फानन में पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें