गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरया, गणपति महोत्सव सादगी पूर्ण मनाया गया
जामताड़ा। शनिवार को गणेश महोत्सव मनाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार की दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ही पूजा आयोजित हुई।
शुक्रवार को भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को पूजा के लिए पूजा स्थल पर लाया गया। विधि विधान से शनिवार करीब दस बजे गांधी मैदान में स्थित गणेश महोत्सव के पुरोहित रामानंद पांडेय के द्वारा पूजन किया गया।
हालांकि पिछले लगभग 10 वर्षों से जामताड़ा गांधी मैदान में गणेश महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था। भव्य पंडाल मनमोहक लगता था। जामताड़ा गांधी मैदान में पूरे 11 दिनों तक जिले के श्रद्धालु गणेश भगवान की पूजा एवं दर्शन करने आते थे और रात में मेले का भी आनंद लेते थे। पूरा जामताड़ा गणेश महोत्सव का भरपूर आनंद लेता था ।
इस बार कोरोना महामारी के कारण सादगी पूर्ण गणेश चतुर्थी महोत्सव मनाया गया। मौके पर गांधी मैदान पूजा समिति के सदस्य पप्पी अग्रवाल , संजय नारनोलिया, सोनु आग्रवाल, सितेन्दु प्रसाद सिंह, रविंद्र नाथ राय, विहिप जिला संयोजक अनूप राय ने बताया कि वैश्विक महामारी के कारण गणेश महोत्सव सादगी पूर्ण वातावरण में मनाया गया ।शनिवार को विधिपूर्वक पूजा की गई और रविवार को हवन के उपरांत विसर्जन किया जाएगा।




