मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

पांशकुड़ा स्टेशन से 31 किलोग्राम गांजा बरामद,

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पांशकुड़ा स्टेशन से 31 किलोग्राम गांजा बरामद,

पूर्व मेदिनीपुर। मेदिनीपुर जिले के पांशकुड़ा रेलवे स्टेशन से रेल पुलिस ने बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया है। मंगलवार रात जीआरपी ने स्टेशन परिसर से लगभग 31 किलोग्राम गांजा जब्त किया। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, दो ट्रॉली बैग के अंदर कुल 29 पैकेटों में गांजा रखा गया था। स्टेशन पर ड्यूटी कर रहे रेल पुलिसकर्मियों को बैग संदिग्ध प्रतीत होने पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैगों से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ, जिसके बाद उन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।मंगलवार रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खड़गपुर डिवीजन के जीआरपी के एसआरपी मितुन कुमार दे ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर पूरे गिरोह और मादक पदार्थ की तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां भेजने की योजना थी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा और रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, हाल के दिनों में गांजा तस्करी के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है और इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान तेज किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें