मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

गैंगस्टर के दोषी की तीन वर्ष तीन माह का कारावास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गैंगस्टर के दोषी की तीन वर्ष तीन माह का कारावास

फिरोजाबाद। न्यायालय ने सोमवार को गैंगस्टर के एक दोषी को 3 वर्ष, 3 माह के कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने उस पर अर्थ दंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।थाना प्रभारी पचोखरा तत्कालीन विनय कुमार मिश्रा ने 9 अप्रैल 2019 में सत्यप्रकाश निषाद पुत्र अभिलाख सिंह निवासी अंदावा थाना बकेवर जिला इटावा हाल निवासी के मुरली नगर गली नं 3 थाना दक्षिण के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्यवाही कर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद न्यायालय में सत्य प्रकाश के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल कर दिया।मुकदमा की सुनवाई एवं निस्तारण अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर साक्षी शर्मा के न्यायालय में हुई। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक मुरारी लाल लोधी ने की। मुकदमे के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी। कई साक्ष्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए गए।गवाहों की गवाही तथा साक्ष्य के आधार पर अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर कोर्ट साक्षी शर्मा ने सत्य प्रकाश को दोषी माना। न्यायालय ने सत्य प्रकाश को 3 वर्ष, 3 माह के कारावास की सजा सुनाई है। उस पर 5 हजार रुपया अर्थ दंड लगाया है। अर्थदंड न देने पर उसे एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें