मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु पुर्णिमा को लेकर गंगा स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कार्तिक पूर्णिमा को लेकर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, किया गया दीप दान

भागलपुर, । सावन की पहली सोमवारी को लेकर रविवार को श्रद्धालुओं ने

भागलपुर के विभिन्न गंगा घाटों से जल भरा और देवघर के लिए रवाना हुए।

उल्लेखनीय हो कि आज गुरु पूर्णिमा भी है।

इस अवसर पर हजारों की

संख्या में श्रद्धालु गंगा घाट पर स्नान करने के लिए पहुंचे। सुबह से ही

गंगा घाटों की रौनक बढ़ गई। शहर के बरारी पुल घाट, सीढ़ी घाट, एसएम कॉलेज

घाट से हजारों श्रद्धालु जल भरकर देवघर के लिए रवाना हुए। गंगा घाट से लेकर

सड़कों तक बम भोले की गूंज से माहौल भक्तिमय हो गया।

विभिन्न गंगा

घाटों से डाक बम और साधारण कांवरिया बाबा बासुकीनाथ नाथ धाम, गोनूधाम,

जेठौर नाथ आदि जगहों पर जाकर सोमवार को जलाभिषेक करेंगे। बरारी पुल घाट

समिति के अध्यक्ष ने बताया कि आज दुमका, हंसडीहा महादेवगंज, नोनीहाट,

लश्करी बाराहाट बौंसी, पुनसिया, बैजानी बांका आदि जगहों से श्रद्धालु

पहुंचे हैं। कई लोग डाकबम के रूप में जाएंगे। कई श्रद्धालु जल उठाकर

मोटरसाइकिल माध्यम से बासुकीनाथ धाम और अन्य मंदिर में भी प्रस्थान करेंगे।

एसएम कॉलेज घाट से अधिकांश श्रद्धालु डाक बम के रूप में जाएंगे। बताया गया

कि 30 हजार से अधिक श्रद्धालु जल आज उठाएंगे। उधर शिव शक्ति मंदिर में

श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। यहां मंदिर की सजावटी का काम

शुरू हो चुका है।

जिला प्रशासन की ओर से जिला प्रशासन ने

एहतियातन गंगा घाटों पर एसडीआरएफ टीम के साथ आपदा मित्र की टीम और गोताखोर

की टीम को लगाया है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु आसपास के इलाकों पर

गंगा स्नान करने के लिए पहुंचे थे। भोले बाबा के नारों से आज पूरा शहर

गुंजायमान हो उठा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें