मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

जबलपुरः नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 17 साल की नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित किशोरी के पड़ोसी हैं। वह घुमाने के बहाने उसे ले गए थे। आरोपितों ने उसे 22 घंटे तक बंधक बनाए रखा और मारपीट कर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बीते शनिवार को दोपहर में आरोपित लड़की को घर के बाहर छोड़कर भाग गए। रविवार दोपहर लड़की ने परिजन के साथ पहुंचकर थाने में मामला दर्ज कराया। सोमवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, बेलबाग की रहने वाली 17 साल की किशोरी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को पड़ोस में रहने वाला आर्यन बहला-फुसलाकर घुमाने के बहाने उसे इंदिरा मार्केट के पास ले गया। कुछ देर बाद उसके तीन दोस्त निहाल, अंशुल और गोलू भी वहां आ गए और चारों ने उसके साथ मारपीट कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार दोपहर तीन बजे तक आरोपितों ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर शनिवार चार बजे आर्यन बाइक से घर के पास ले जाकर छोड़ गया। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।रविवार को लड़की ने थाने पहुंचकर थाना प्रभारी शाशि धुर्वे को आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी आर्यन, निहाल, अंशुल और गोलू के खिलाफ गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपितों के घर दबिश दी, लेकिन चारों नहीं मिले। इसके बाद पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी शशि धुर्वे के नेतृत्व में दो टीम गठित की गईं। रविवार को पुलिस टीम ने बेलबाग की पहाड़ी के पास से चारों आरोपितों को घेराबंदी कर दबोच लिया।पुलिस ने चारों आरोपित बेलबाग निवासी आर्यन (24), निहाल (22), अंशुल (22) और गोलू (21) का भी मेडिकल कराया गया। इस दौरान आरोपित पुलिस से अभद्रता करने लगे। इसके चलते पुलिस ने वहीं उनकी पिटाई कर दी। थाना प्रभारी शशि धुर्वे का कहना है कि चारों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई कर कर रही है। तीनों आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें