मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में अपराधियों का तांडव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में अपराधियों का तांडव

*चंद मिनटों में करोड़ों की लूट, गन पॉइंट पर क्रिकेटर के पिता से लूट

पटना।बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। ताजा मामला समस्तीपुर का है। जहां अपराधियों ने मात्र 15 मिनट में बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। मामला रिलायंस ज्वेलर्स से जुड़ा है। करीब 2 करोड़ रुपए के जवरातों की लूट हुई है। वहीं जानकारी के अनुसार बदमाशों ने आईपीएल खेलने वाले क्रिकेटर अनुकूल चंद के पिता और अधिवक्ता सुधारक राय से भी लूटपाट की। बदमाशों ने गन पॉइंट पर उनसे 6 लाख रुपए लूट लिए। सुधारक राय जेवर खरीदने पहुंचे थे।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। बदमाशों की संख्या में आठ से 10 बताई जा रही है। पूरा मामला शहर के मोहनपुर रोड में रिलायंस ज्वेलर्स की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि करीब 7.45 बजे आठ से दस हथियारबंद बदमाश घुस गए। दुकानदार उस समय पर दुकान बंद करने की तैयारी में था। दुकान के कर्मी दुकान के शटर को गिरा ही रहे थे कि बदमाश हथियार के बल पर शोरूम में घुस गए। और जेवरात लूटना शुरू कर दिया। कुछ कर्मियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। वहीं इस दौरान खरीदारी करने पहुंचे क्रिकेटर के पिता को भी अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटा।पुलिस की पूछताछ में क्रिकेटर के पिता ने कहा कि शाम 8 बज रहे थे। मुझे गहने लेने थे। इसी दौरान पिस्टल लिए दो बदमाश आए। पीछे से 5 और बदमाश आए। मुझ पर और शॉप के स्टाफ को गन पॉइंट पर लेकर सीढ़ी वाले रूम में बंद कर दिया। सभी के मोबाइल फेंक दिए। दो बदमाश हम सभी पर नजर रखे थे। 15 मिनट में वारदात को अंजाम दिया। भागने के दौरान एक बदमाश का हथियार भी छूट गया। पुलिस ने उसे जब्त किया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी में पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। उसके आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें