मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की आत्महत्या

नोएडा। नोएडा के गलगोटिया कालेज से बी-टेक की पढ़ाई कर रहे एक 19 वर्षीय छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर बीती रात मंगलवार को आत्महत्या कर लिया। बुधवार को इस सूचना पर पहुंची थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने से पूर्व छात्र ने एक युवती को मैसेज किया है, जिससे प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है।थाना बीटा-दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बुधवार को बताया कि गौरव (19) पुत्र राजेश कुमार मूल निवासी रेवाड़ी हरियाणा मौजूदा समय में भगत सिंह हॉस्टल सेक्टर पाई-4 में रहता था। उन्होंने बताया कि वह गलगोटिया कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की रात को छात्र ने हॉस्टल में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि आत्महत्या करने से पूर्व एक युवती को मैसेज किया है। जिसमें उसने "आई लव यू" लिखा है। पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते छात्र ने आत्महत्या किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें