मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

केंद्रीय मंत्री गड़करी आज आएंगे इंदौर, देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
केंद्रीय मंत्री गड़करी आज आएंगे इंदौर, देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण

इंदौर। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज (गुरुवार को) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर आ रहे हैं। वे यहां धार जिले के पीथमपुर स्थित नैट्रेक्स पर आयोजित होने वाले बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे और यहां देश की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाजा बगी का अनावरण करेंगे। केन्द्रीय मंत्री गडकरी यहां इंदौर- अकोला फोर-लेन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का निरीक्षण भी करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री गडकरी नई दिल्ली से विमान द्वारा सुबह करीब साढ़े 10 बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इंदौर पहुंचने के बाद वे हेलिकॉप्टर से पहले इंदौर-अकोला फोर-लेन हाईवे परियोजना के तहत निर्माणाधीन तेजाजी नगर-बलवाड़ा सेक्शन का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह पीथमपुर के लिए रवाना होंगे, जहां वे नेट्रैक्स द्वारा आयोजित बाहा इंडिया कार्यक्रम में शामिल होंगे।कार्यक्रम में भारत की पहली हाइड्रोजन-सीएनजी बाहा बगी का अनावरण होगा। यह वाहन वोल्वो आयशर द्वारा व्यवस्थित पांच फीसदी हाइड्रोजन और सीएनजी के मिश्रण से संचालित है। इसका इंजन ग्रीव्स कॉटन का बाइ-फ्यूल इंजेक्शन है, जो स्थिर गतिशीलता की दिशा में एक बड़ा कदम है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी इस 18वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे और देश की पहली हाइड्रोन-सीएनजी बाहा बगी को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वोल्वो ग्रुप इंडिया की उपाध्यक्ष मारिया एबेसन ने बताया कि 2025 में सीएनजी में पांच फीसदी हाइड्रोजन मिश्रण का उपयोग किया जाएगा और 2026 में इसे बढ़ाकर 18 फीसदी किया जाएगा।पीथमपुर से लौटकर गडकरी दोपहर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में चल रही नेशनल हाईवे परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में इंदौर और आसपास के प्रोजेक्ट इम्प्लिमेंटेशन यूनिट के परियोजना निदेशक भी शामिल होंगे। गडकरी इंदौर में नाथ मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगे। इसके बाद वे शाम को इंदौर से नागपुर के लिए रवाना होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें