मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:50 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड अधिकारी की बहू ने की आत्महत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के रिटायर्ड अधिकारी की बहू ने की आत्महत्या

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 46 में रहने वाले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से रिटायर्ड एक अधिकारी की बहू ने मानसिक तनाव के चलते शुक्रवार की शाम को अपने घर के बाथरूम की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 46 के ए-ब्लॉक में रहने वाली त्रेहा अत्री वर्मा उम्र 40 वर्ष पत्नी अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार की शाम को अपने घर के बाथरूम की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार थी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस मामले की जांच करेगी।मृतका के परिजनों के अनुसार वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थी। वह रोजाना अपने बच्चे को स्कूल बस से लेने के लिए सेक्टर के गेट पर जाती थी। कल जब वह अपने बच्चे को लेने के लिए सेक्टर की गेट पर नहीं पहुंची तो बस के ड्राइवर ने उनके पति अभिषेक वर्मा को फोन किया। उन्होंने जब अपनी पत्नी को फोन मिलाया तो उनका फोन नहीं उठा। इसके बाद वह घर लौटे तथा उन्होंने अपनी पत्नी को घर में चारों तरफ ढूंढा। जब वह नहीं मिली तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा चाबी से खोला, तो उन्होंने देखा कि वह फंदे से लटकी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। अभिषेक वर्मा के पिता हरीश वर्मा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में वरिष्ठ अधिकारी थे। वह कुछ समय पूर्व वहां से रिटायर्ड हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें