जी. किशन रेड्डी ने कोयला एवं खान मंत्रालय का कार्यभार संभाला
नई
दिल्ली, । जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कोयला एवं खान
मंत्रालय का कार्यभार गुरुवार को संभाला लिया। इस अवसर पर पूर्व कोयला एवं
खान मंत्री प्रहलाद जोशी और राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे भी मौजूद रहे।
खान
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि जी. किशन रेड्डी ने केंद्रीय कोयला एवं
खान मंत्रालय के मंत्री का पदभार संभाल लिया। प्रहलाद जोशी ने कोयला एवं
खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे की उपस्थिति में जी. किशन रेड्डी को
कार्यभार सौंपा। दुबे ने 11 जून, 2024 को आधिकारिक रूप से मंत्रालय का
कार्यभार संभाला लिया था।
बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत
में रेड्डी ने कोयला एवं खान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपने और देश की
सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त
किया। उन्होंने कहा कि कोयला और खान मंत्रालय दोनों ही कोयला और खनन
क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प, निष्ठा,
समर्पण, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे। इस अवसर पर खान
मंत्रालय के सचिव वीएल कांता राव, कोयला सचिव अमृत लाल मीना और अन्य वरिष्ठ
अधिकारी मौजूद रहे।





