मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का मजेदार होली का वीडियो आया सामने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देशभर

में आज होली धूमधाम से मनाई जा रही है। यह त्योहार रंगों से भरा होता है।

आम आदमी से लेकर दिग्गजों तक हर कोई इस त्योहार को सेलिब्रेट करता नजर आ

रहा है। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का होली खेलते

हुए वीडियो वायरल हो गया है। उनका ये वीडियो देखकर आपके भी चेहरे पर

मुस्कान आ जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में

अक्षय कुमार अपने बंगले से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। तभी बंगले के बाहर

रंगीन पानी से भरी बाल्टी लेकर खड़े टाइगर श्रॉफ आते हैं और पानी से भरी

पूरी बाल्टी अक्षय कुमार के शरीर पर डालने वाले होते हैं, तभी अक्षय अपने

हाथ में लिया नारियल उनकी तरफ फेंकने का इशारा करते हैं, जिसे देखकर टाइगर

डर जाते हैं और अपने ऊपर पानी की बाल्टी उड़ेल लेते हैं। ये मजेदार वीडियो

आपको भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देगा। अक्षय और टाइगर का यह वीडियो इस वक्त

सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

बॉलीवुड स्टार अक्षय

कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ''बड़े मियां छोटे मियां'' जल्द ही पर्दे पर

आएगी। इस फिल्म के चलते दोनों की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का ट्रेलर

26 मार्च को रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फैंस फिल्म को लेकर उत्सुक हैं।

फिल्म ''बड़े मियां छोटे मियां'' के सेट से कई वीडियो और तस्वीरें सोशल

मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस फिल्म में क्या देखने को मिलेगा इस पर सभी की

निगाहें टिकी हुई हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें