मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- अमित शाह का रोड शो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा- अमित शाह का रोड शो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ

रांची: देश के गृहमंत्री अमित शाह का रांची के चुटिया मोहल्ला में रोड शो पर तंज करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि अब मोहल्लेवासियों ने भी भाजपा को नकार दिया है। अमित शाह का रोड शो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई क्योंकि जनता को अब भाजपा पर भरोसा नहीं रहा। भरोसा है तो कांग्रेस की पांच न्याय और 25 गारंटी पर। राहुल गांधी जी द्वारा जनता के लिए पूछे गए प्रश्न देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को मुहल्लों में रोड़ शो करने को विवश कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि जो पार्टी वंचितों से उनका अधिकार छीनना चाहती हो, देश का संविधान बदलना चाहती हो, अपने पूंजीपति मित्रों का 16 लाख करोड रुपये माफ की है, युवाओं को रोजगार के लिए भटकाती हो, किसानों को एमएसपी देने के बदले गालिया बरसाती हो, महिलाओं को इज्जत लूटने वालों को सम्मान देती हो वैसी भाजपा पर अब जनता का भरोसा कभी नहीं रहेगा। इन्हें रोड शो की जगह अपने दस साल अन्याय काल के लिए जनता माफी मांगनी चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें