मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में अब बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा ईंधन: सीएम रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली में अब बिना वैध PUC के नहीं मिलेगा ईंधन: सीएम रेखा गुप्ता

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में महज उन्हीं वाहनों को ईंधन प्राप्त होगा, जिनके पास पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (पीयूसी) का प्रमाणपत्र होगा। जिन वाहन चालकों के पास यह प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें अब से ईंधन नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस आदेश की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर दी है।

अपने पोस्ट में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ किया कि यह कदम दिल्ली में जारी प्रदूषण के कहर पर रोक लगाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के सभी पेट्रोल पंप संचालकों और एजेंसियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं और उन्हें साफ कर दिया गया है कि वे इनका गंभीरतापूर्वक पालन करें। इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार न करें।

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, अब बिना वैध ‘पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल’ प्रमाणपत्र वाले किसी भी वाहन को दिल्ली के फ्यूल स्टेशंस पर पेट्रोल, डीजल, सीएनजी या एलपीजी जैसे ईंधन उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे। वायु प्रदूषण की चुनौती से निपटने के लिए कड़े और प्रभावी कदम उठाना समय की आवश्यकता है और हमारी सरकार इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता, दृढ़ इच्छाशक्ति और जनहित के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।

उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में दिल्ली में प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए हमें प्रभावी कदम उठाने होंगे, तभी जाकर हमें धरातल पर स्थिति सकारात्मक होती हुई दिखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज की तारीख में प्रदूषण पर रोक लगाने लिए सख्त कदम उठाना समय की जरूरत बन चुकी है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की ओर से प्रदूषण पर रोक लगाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों का भी जिक्र किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारी सरकार दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें