मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

मुम्बई में शातिरों के हाथ लगा शिमला की युवती का डेबिट कार्ड, साढ़े तीन लाख का लोन लिया, एफआईआर दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला,

08 फरवरी । शातिरों ने शिमला की युवती के नाम पर लाखों का लोन

निकाल लिया। ठगी की शिकार हुई युवती शिमला के उपनगर संजौली की रहने वाली

है। अपराधियों ने कोरोना लोकडाउन के दौरान मुम्बई में बैठकर इस ठगी को

अंजाम दिया। दरअसल लोकडाउन में पीड़ित युवती मुम्बई में रह रही थी और उसका

नया डेबिट/एटीएम कार्ड व बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर शातिरों के हाथ लग गया

था। ठगों ने डेबिट कार्ड का इस्तेमाल कर साढ़े तीन लाख रुपये का लोन ले

डाला। लंबे समय तक लोन की किश्त नहीं आने पर बैंक प्रबंधन ने महिला को लोन

चुकता करने का नोटिस भेजा, तो उसके होश उड़ गए। अपने साथ ठगी का खुलासा होने

पर युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ

धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया।

शिमला की संजौली निवासी युवती

तीन वर्ष पहले मुम्बई में प्राइवेट जॉब करती थी। युवती मुम्बई में किराए

के घर में रह रही थी। वर्ष 2021 में युवती ने नए डेबिट/एटीएम कार्ड के लिए

बैंक में अप्लाई किया था। डेबिट कार्ड युवती के मुम्बई वाले पत्ते पर आना

था। लेकिन कुछ समय बाद लोकडाउन लगने पर युवती ने नौकरी छोड़ दी और वह मुंबई

से शिमला आ गई थी। इसी बीच उसकी शादी हो गई। इसी दौरान युवती का डेबिट

कार्ड मुम्बई वाले पत्ते पर डिलीवर हुआ और शातिरों के हाथ लग गया। युवती का

बैंक से लिंक मोबाइल नम्बर वाला सिम कार्ड भी गुम हो गया था। शातिरों ने

डेबिट कार्ड और सिम कार्ड से युवती को लाखों का चूना लगा दिया।

युवती

द्वारा दर्ज शिक़ायत के मुताबिक संजौली के एचडीएफसी बैंक शाखा में उसका

खाता है। युवती ने मार्च 2021 को अपने लिंक किए गए मोबाइल नंबर को बदलने और

उसे एक नया डेबिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक प्राधिकारी से अनुरोध किया

था। दिसंबर 2021 को उसे पता चला कि उसके खाते से 30000 रुपये का धोखाधड़ी

भरा लेनदेन किया गया है।

युवती ने शिकायत में कहा है कि उसने वर्ष

2021 में अपना सिम कार्ड खो दिया और उसने कभी भी संबंधित टेलीकॉम कंपनी में

उसी सिम के लिए आवेदन नहीं किया। बाद में उसने उपरोक्त लेनदेन के संबंध

में बैंक प्राधिकरण से संपर्क किया और अपने खाते को ब्लॉक करने का अनुरोध

किया। युवती के मुताबिक बैंक प्रबन्धन से पता चला कि उसके डेबिट/एटीएम

कार्ड पर चार ऋण खाते खुले हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसके सिम नंबर व डेबिट

कार्ड के जरिये साढ़े तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।

ढली के थाना

प्रभारी ने गुरूवार को बताया कि युवती की शिकायत पर अज्ञात अपराधी के

विरुद्ध आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा

रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें