मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

'वीर-जारा' से 'गुड न्यूज' तक, इन फिल्मों में दिखती है लोहड़ी के शानदार जश्न की झलक

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
'वीर-जारा' से 'गुड न्यूज' तक, इन फिल्मों में दिखती है लोहड़ी के शानदार जश्न की झलक

मुंबई। देशभर में आज पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ 'लोहड़ी' का पर्व मनाया जा रहा है। विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में इस त्योहार की अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। लोहड़ी का यह पर्व कड़ाके की ठंड की विदाई और रबी फसलों के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर लोग पवित्र अलाव जलाकर उसमें तिल, मूंगफली, रेवड़ी और गज्जक अर्पित कर खुशहाली की कामना कर रहे हैं। चारों ओर पारंपरिक लोकगीतों की गूंज और भांगड़ा की थाप ने उत्सव के माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया है। दिलचस्प बात यह है कि लोहड़ी की इस जीवंतता को भारतीय सिनेमा ने भी बेहद खूबसूरती से आत्मसात किया है; कई सुपरहिट फिल्मों में इस त्योहार के शानदार जश्न को पर्दे पर उतारा गया है।

माचिस :- गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 1996 में रिलीज हुई थी। इसमें चंद्रचूड़ सिंह, तब्बू, ओम पुरी और जिमी शेरगिल मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फिल्म पंजाब में आतंकवाद के दौर की कहानी बताती है। शुरुआती हिस्से में लोहड़ी का सीन दिखाया गया है, जहां चंद्रचूड़ सिंह और तब्बू के किरदार 'चप्पा चप्पा' गाते हुए नजर आते हैं।

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे :- निर्देशक आदित्य चोपड़ा की यह फिल्म साल 1995 में रिलीज हुई, जिसमें शाहरुख खान और काजोल मुख्य भूमिका में हैं। यह पंजाबी संस्कृति और परिवार की परंपराओं को दिखाती है, फिल्म के एक सीन में किरदार लोहड़ी का जश्न मनाते नजर आते हैं।

वीर-जारा :- साल 2004 में आई थी यश चोपड़ा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा वीर जारा।

शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी स्टारर फिल्म में जारा (प्रीति जिंटा), वीर (शाहरुख खान) के साथ उसके पंजाबी गांव पहुंचती है और लोहड़ी का जश्न मनाती है, जहां पूरा परिवार और गांव वाले बोनफायर के चारों ओर नाचते-गाते दिखते हैं।

यमला पगला दीवाना :- समीर कर्णिक की फिल्म है, जो साल 2011 में आई थी। कॉमेडी- ड्रामा में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं मे हैं।

फिल्म में 'चढ़ा दे रंग' गाना लोहड़ी के दौरान फिल्माया गया है, जहां बॉबी देओल का किरदार अपनी प्रेमिका के साथ पंजाबी अंदाज में जश्न मनाता है।

पटियाला हाउस :- अनुष्का शर्मा और अक्षय कुमार की फिल्म भी साल 2011 में ही रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन निखिल आडवाणी ने किया है। फिल्म में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर भी अहम रोल में हैं।

फिल्म में लोहड़ी की खूबसूरती को दिखाया गया है।

सन ऑफ सरदार :- अश्विनी धीर की एक्शन-कॉमेडी फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई थी। अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त, जूही चावला स्टारर फिल्म का गाना 'तू कमाल दी' लोहड़ी के दौरान गांव में फिल्माया गया है, जहां अजय देवगन और सोनाक्षी सिन्हा फ्लर्ट करते हुए नाचते हैं।

गुड न्यूज :- साल 2019 में गुड न्यूज रिलीज हुई थी, फिल्म में आधुनिक अंदाज में त्योहार की खुशी, परिवार और मस्ती को दिखाया गया है। राज मेहता निर्देशित कॉमेडी-ड्रामा में अक्षय कुमार, करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। 'लाल घाघरा' गाना लोहड़ी मनाते हुए फिल्माया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें