मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:05 · नई दिल्ली संस्करण

स्वीडन से बॉलीवुड तक: 14 साल की उम्र में 'देवदास' देखकर बदली एली अवराम की किस्मत

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
स्वीडन से बॉलीवुड तक: 14 साल की उम्र में 'देवदास' देखकर बदली एली अवराम की किस्मत

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री एली अवराम आज इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह भारत से हजारों किलोमीटर दूर स्वीडन में बैठकर हिंदी फिल्मों को देखकर इस दुनिया का हिस्सा बनने का सपना देखा करती थीं। जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे अपने भविष्य के बारे में सोच भी नहीं पाते, उसी उम्र में एली ने एक फिल्म देखकर तय कर लिया था कि उन्हें एक्ट्रेस बनना है।

एली अवराम का जन्म 29 जुलाई 1990 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में हुआ था। उनका पूरा नाम एलिसाबेट अवरामिदू ग्रानलुंड है। एली को बचपन से ही डांस, गाने और अभिनय में काफी रुचि थी। उनका भारत और बॉलीवुड से रिश्ता बचपन में ही शुरू हो गया था।

उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीब 14 साल की थीं, तब उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' देखी थी। लगभग चार घंटे लंबी इस फिल्म ने उन्हें इतना प्रभावित किया कि वह स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाईं। फिल्म के शानदार सेट, भारतीय कपड़े, संगीत और कलाकारों की अदाकारी ने उनके मन में बॉलीवुड के लिए एक खास जगह बना दी।

उस समय उन्हें हिंदी भाषा भी नहीं आती थी, लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि एक दिन वह हिंदी फिल्मों में काम करेंगी।

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए एली ने कम उम्र से ही मेहनत शुरू कर दी थी। 17 साल की उम्र में वह स्टॉकहोम के 'परदेसी डांस ग्रुप' से जुड़ीं और बॉलीवुड गानों पर डांस परफॉर्म करने लगीं।

उन्होंने स्वीडन में कुछ एक्टिंग प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। साल 2008 में आई स्वीडिश फिल्म 'फॉर्बिडन फ्रूट' में उन्होंने अभिनय किया था।

साल 2012 में एली अपने बॉलीवुड सपने को पूरा करने के लिए भारत आ गईं। वह टूरिस्ट वीजा पर मुंबई पहुंची थीं लेकिन उनका मकसद घूमना नहीं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाना था। शुरुआत आसान नहीं थी। एक नई भाषा, नया देश और फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिस्पर्धा के बीच एली ने खुद को तैयार किया।

उन्होंने हिंदी बोलना सीखा, डांस की ट्रेनिंग ली और लगातार ऑडिशन देने लगीं।

एली को पहला बड़ा मौका फिल्म 'मिकी वायरस' से मिला। साल 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म में उन्होंने मनीष पॉल के साथ काम किया। हालांकि फिल्म से उन्हें सीमित पहचान मिली, लेकिन इसी साल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' में हिस्सा लेने के बाद वह घर-घर में पहचानी जाने लगीं।

शो में उनकी मासूमियत और अलग अंदाज दर्शकों को पसंद आया।

इसके बाद एली ने कई फिल्मों में काम किया। साल 2015 में वह कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' में नजर आईं। उन्होंने 'नाम शबाना', 'पोस्टर बॉयज', 'बाजार', 'मलंग', 'कोई जाने ना', 'गुडबाय' और 'गणपत' जैसी फिल्मों में भी काम किया। आमिर खान के साथ उनका गाना 'हर फन मौला' भी काफी चर्चा में रहा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें