मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

अमेरिका से जर्मनी तक, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी मलयालम फिल्म ‘चाता पाचा’

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चेन्नई। मलयालम सिनेमा की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म ‘चाता पाचा: द रिंग ऑफ राउडीज’ 100 से अधिक देशों में रिलीज के लिए तैयार है। निर्देशक अद्वैत नायर की इस फिल्म को दुनिया भर में रिलीज करने के लिए करार हुआ है। ये करार रील वर्ल्ड एंटरटेनमेंट और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर द प्लॉट पिक्चर्स के बीच हुआ है।

यह करार मलयालम सिनेमा के लिए अंतरराष्ट्रीय वितरण में एक ऐतिहासिक कदम है। फिल्म संयुक्त अरब अमीरात, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और जर्मनी के साथ ही 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी। यह मलयालम सिनेमा को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

‘चाता पाचा’ कई कारणों से चर्चा में है। यह एक स्टाइलिश एक्शन ड्रामा है, जो डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलिंग की दुनिया पर आधारित है और भावनात्मक गहराई के साथ सिनेमाई भव्यता का मिश्रण पेश करती है। फिल्म में अर्जुन अशोकन, रोशन मैथ्यू, विशाक नायर और ईशान शौकत जैसे शानदार एक्टर्स अहम भूमिकाओं में हैं।

फिल्म का निर्माण शिहान शौकत और रितेश एस. रामकृष्णन ने रील वर्ल्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया है।

निर्देशन अद्वैत नायर ने किया है, जो मशहूर अभिनेता मोहनलाल के भतीजे हैं। उन्होंने जीतू जोसेफ, राजीव रवि और मोहनलाल जैसे मंझे हुए एक्टर्स के साथ काम कर अपने हुनर को निखारा है।

संगीत मशहूर तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय ने तैयार किया है, जो मलयालम सिनेमा में उनकी पहली पारी है। सिनेमैटोग्राफी सी. चंद्रन, एक्शन कोरियोग्राफी कलई किंग्सन, गीत विनायक शशिकुमार और बैकग्राउंड स्कोर मुजीब मजीद ने दिया है।

निर्माता शिहान शौकत ने कहा, “द प्लॉट पिक्चर्स के साथ मिलकर ‘चाता पाचा’ को वैश्विक स्तर पर रिलीज करना रोमांचक है। उनकी मजबूत डिस्ट्रीब्यूटर सिस्टम और ‘देवरा’ जैसी फिल्मों का अनुभव इसे सही मंच देता है। यह फिल्म डब्ल्यूडब्ल्यूई की थीम के साथ वैश्विक दर्शकों को आकर्षित करेगी।”

द प्लॉट पिक्चर्स की संस्थापक और सीईओ प्रतिक्षा कनौजिया ने कहा, “चाता पाचा' अपने स्टाइल और भावनाओं के मिश्रण के लिए खास है। इसमें एक्शन और भावनाओं का अनूठा संगम है। फिल्म मलयालम कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक और कदम है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें