मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे कर्मचारी की हत्या, दोस्त गिरफ्तार

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत में रमाला थाना क्षेत्र में आठ जनवरी को मिले सब की पहचान दीपक के रूप में हुई थी। हत्या के आरोप में रवि कंबोज निवासी लूम्ब को गिरफ्तार किया गया है। रविवार देर शाम इसकी गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने सोमवार को आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।रमाला थाना क्षेत्र में आठ जनवरी को मिले शव की पहचान दीपक नाम के युवक के रूप में हुई थी जो अंबाला कैंट के दिलीप गढ़ का रहने वाला था और रेलवे में टेक्नीशियन था। रमाला थाना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि लूम्ब गांव का रहने वाला रवि कंबोज समालखा में रह रहा है और दिल्ली रेलवे में कर्मचारी है। रवि कंबोज ने दीपक के छोटे भाई की रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 30 लाख रुपए लिए थे लेकिन लौटा नहीं रहा था। दोनों के बीच विवाद था रवि कंबोज ने सात जनवरी को दीपक को बुलाया और 5 लाख देने की बात कही। दीपक जब पैसे लेने आया तो दोनों ने शराब पी और जब दीपक शराब के नशे में बेहोश हो गया तो रवि ने उसकी चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित रवि को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किया गया है। एसपी सूरज कुमार राय का कहना है की हत्या में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अभी मामले की जांच जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें