जेठूली पंचायत गोलीकांड में घायल चौथे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा

जेठूली पंचायत गोलीकांड में घायल चौथे व्यक्ति ने भी दम तोड़ापटना, 26 फरवरी । पटना जिले के जेठूली पंचायत के चर्चित गोलीकांड में घायल चौथे व्यक्ति चनारिक राय ने पीएमसीएच में इलाज के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। इस गोलीकांड में पांच लोग घायल हुए थे। नदी थाना क्षेत्र के जेठुली में चुनावी रंजिश, जमीन और पार्किंग विवाद को लेकर 19 फरवरी को गोलीबारी हुई थी। मृतकों में दो युवक गौतम कुमार और रौशन कुमार भी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि यह पूरा विवाद जेठुली गांव के पूर्व पंचायत प्रतिनिधि टुनटुन यादव और मुखियापति सतीश राय उर्फ बच्चा राय के ड्राइवर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सतीश राय के सहयोगियों ने गोलीबारी की। 24 घंटे से ज्यादा उपद्रव हुआ।





