मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

फोर लेन सड़क पर रीलबाजी का खतरनाक खेल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फोर लेन सड़क पर रीलबाजी का खतरनाक खेल

भागलपुर। जिले के नवगछिया की फोर लेन सड़क इन दिनों रफ्तार नहीं बल्कि रीलबाजी के लिए सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने हर किसी को चौंका दिया है। जहां बाइक सवार युवक सड़क को रेस ट्रैक समझ बैठे हैं और जान जोखिम में डालकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। यह वीडियो भागलपुर से मधेपुरा के भटगामा को जोड़ने वाली फोर लेन का बताया जा रहा है।कदवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार एक पहिए पर बाइक दौड़ाते दिख रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि उसी सड़क से आम वाहन भी गुजर रहे हैं। यानि एक छोटी सी चूक और बड़ा हादसा तय। वीडियो में युवक बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। न हेलमेट की परवाह न जान की बस कैमरा ऑन और स्टंट ऑन।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फोर लेन पर पहले भी लापरवाही के चलते हादसे हो चुके हैं। लेकिन स्टंटबाजों के हौसले कम नहीं हुए। अब सवाल उठता है क्या पुलिस इस वायरल वीडियो के बाद हरकत में आएगी, या फिर सोशल मीडिया की एक और रील किसी की जिंदगी पर भारी पड़ेगी। फिलहाल नवगछिया की फोर लेन पर रफ्तार के साथ खतरा भी दौड़ रहा है और इंतजार है कार्रवाई की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें