मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुघर्टना में चार युवकों की मौत -तेज गति से जा रही हाईवा ने बारातियों को कुचला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गया। बिहार में रफ्तार का कहर लगातार देखने को मिल रहा है। सोमवार की देर शाम गया-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलागंज थाना क्षेत्र के खिजरसराय - रामपुर मोड़ के पास अनियंत्रित हाइवा की चपेट में आने से अपाची बाइक पर सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।युवक चाकंद थाना क्षेत्र के किसी गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे।सभी मृतक बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव के बताए जा रहे हैं। एक साथ गांव के चार युवकों की मौत के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया है।शादी की खुशियों के बीच गांव में मातम का पसर गया है।बेलागंज थाना क्षेत्र के सिमरा गांव से चाकंद थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात जा रही थी, जिसमे शामिल होने के लिए अपाची बाइक से चार युवक बारात जा रहे थे। चारों युवक खिजरसराय रोड से एनएच पर उतरे तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.हादसे के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए।वहीं हाईवा का चालक घटना के बाद गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच चारों शवों को कब्जा में लेते हुए अन्तःपरिक्षण के लिए गया स्थित मगध मेडिकल कालेज भेज दिया।थानाध्यक्ष विनय कृष्ण प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दिया गया है और चारों युवकों के शव को अंतः परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें