मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

नाले में डूबकर चार साल की बच्ची की मौत, गुस्साये लोगों का उग्र प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाले में डूबकर चार साल की बच्ची की मौत, गुस्साये लोगों का उग्र प्रदर्शन

अलीपुरद्वार। हासीमारा के पुराना हासीमारा चौपथी इलाके में एक चार साल की मासूम बच्ची रिमा उरांव की नाले में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि बच्ची पास के चाय बागान इलाके की रहने वाली थी। शुक्रवार सुबह लगातार बारिश के कारण इलाके के भोलानाला में जलस्तर काफी बढ़ गया था। इसी दौरान बच्ची की मां उसे सड़क किनारे बैठाकर अपनी मां को नाला पार कराने गई थी। उसी बीच बच्ची फिसलकर नाले के तेज बहाव में गिर गई और डूब गई।काफी देर तक तलाश के बाद राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) की टीम ने पास के साताली चाय बागान इलाके से बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने भूटान जाने वाली मुख्य सड़क को अवरुद्ध कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि जब तक अवैध निर्माण को तोड़ा नहीं जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। पुलिस स्थिति पर नजर बनाई हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें