मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़, मुख्य सरगना समेत चार गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आगरा, । जनपद में कमला नगर थाना पुलिस, एसओजी और ​सर्विलांस की

संयुक्त टीमों ने व्यापारी से लूट के बाद फरार मुख्य सरगना को मुठभेड़ में

गिरफ्तार कर लिया। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने ​गिरोह के तीन

अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस

उपायुक्त नगर सूरज राय ने मंगलवार को यह बताया कि बीते दिनों कमला नगर

इलाके में एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देकर लुटेरें भाग निकले

थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर उनकी तलाश में पुलिस

की टीमें लगी थी। सोमवार की रात को कमला नगर थाना पुलिस, एसओजी सीटी और

​सर्विलांस टीम को लूटकांड की घटना में शामिल बदमाशों के इलाके से भागने की

सूचना मिली। इस पर पुलिस की संयुक्त टीमों ने सटीक जानकारी पर लूट की घटना

का मुख्य सरगना सौरभ को घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी देख लुटेरे ने

फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली जा लगी और

वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ते हुए घायल हालत में उपचार के लिए

अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ में उसके द्वारा वारदात में शामिल तीन

अन्य साथियों को भी पुलिस टीमों ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी

ने बताया कि लूटकांड की घटना में मुख्य सरगना समेत कुल चार लोगों को

गिरफ्तारी कर ली गई है। इनके कब्जे से सवा लाख रूपये बरामद कर लिए गए हैं।

वहीं एक तमंचा, कारतूस आदि भी बरामद हुआ है। प्रकरण में आगे की कार्रवाई की

जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें