मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत, 11 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
भीषण सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत, 11 घायल

भीषण सड़क हादसे में तीन महिला समेत चार लोगों की मौत, 11 घायल

-काम कर घर वापस लौट रहे थे सभी मजदूर

आरा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के रानी सागर मोड़ पर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 से अधिक लोग घायल हो गए। मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलट गई तीन मजदूरों ने आरा सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं एक मजदूर की मौत पटना पीएमसीएच में हुई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।मरने वालों में बक्सर जिला के सिकरोल थाना क्षेत्र के डफाडीह टोला गांव निवासी रमुन राम की 51 वर्षीया पत्नी सीता सुंदरी देवी, डफाडीह टोला के नागा राम की 45 वर्षीया पत्नी मंगरी देवी, बक्सर जिले के मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी शिव कुमार राम की 55 वर्षीया पत्नी राम दुलारी देवी, रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी खुर्द गांव निवासी चिजू राम की 35 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार शामिल है। जबकि घायलों में बक्सर जिला के सिकरोल थाना क्षेत्र के डफाडीह टोला गांव निवासी 46 वर्षीया लालमनी देवी, 14 वर्षीय महावीर कुमार, 40 वर्षीय अरविंद राम, 40 वर्षीय किसनोत देवी, 54 वर्षिया मगली देवी, बशाव कला गांव निवासी 50 वर्षीया सोनाक्षी देवी, 42 वर्षीया मालकोनी देवी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 45 वर्षीय रमेश राम, मुरार थाना क्षेत्र के चौगाई गांव निवासी 55 वर्षीय शिव कुमार राम और रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी खुर्द गांव निवासी 30 वर्षीय शिव बच्चन राम एवं अरविंद राम शामिल है। घायलों ने बताया कि सभी मजदूर शाहपुर थाना क्षेत्र के कारनामेपुर ओपी अंतर्गत माधवपुर (पिपरी) गांव में मसूरी काटने के लिए गए। शनिवार की देर रात जब पिकअप पर सवार होकर सभी मजदूर वापस लौट रहे थे। उसी दौरान रानी सागर मोड़ स्थित डायवर्सन के समीप उनकी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सभी मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद शाहपुर थाना पुलिस द्वारा सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सीता सुंदरी देवी, रामदुलारी देवी, सरोज कुमार इलाज के दौरान आरा सदर के इमरजेंसी वार्ड में और मंगरी देवी ने पटना के पीएमसीएच में दम तोड़ दिया।वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और सभी जख्मी मजदूरों को पुलिस की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

-मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुयी मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गांव के एन०एच०- 922 पर सड़क हादसे में हुयी लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूँ।मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में घायल लोगों की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें