मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज: सड़क हादसे में कानपुर के चार की मौत,तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज: सड़क हादसे में कानपुर के चार की मौत,तीन घायल

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित सोरांव थाना क्षेत्र के विगहिया गांव के पास हाइवे रविवार रात हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि हादसे में सुरेश सैनी और सुरेश की पत्नी, सुरेश बाजपेई, राम सागर अवस्थी की मौत हुई है। हादसे में घायल तीन लोगों को उपचार के लिए स्वरुपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि कानपुर के मूसानगर विलौली से पिण्ड दान करने के लिए बोलेरो से गया गए थे। वहां से पिंडदान कर सभी लोग कानपुर के लिए वापस जा रहे थे।

रविवार रात सोरांव थाना क्षेत्र में बिगहिया गांव के समीप हाइवे पर गाड़ी खराब हो गई। रात होने की वजह से गाड़ी खड़ी करके कार के आगे हो गए। रात में किसी बड़े वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तत्काल सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। तीन लोगों का उपचार जारी है। हादसे की सूचना परिवार को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई परिवार के आने के बाद की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें