मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

दम घुटने से पंजाब में बिहार के चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

-कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था परिवार

सुपौल। पंजाब के पटियाला में सुपौल के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक छोटी सी गलती पूरे परिवार को भारी पड़ गई और इस गलती की कीमत पूरे परिवार को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है। मृतकों में पति-पत्नी और बेटा-बेटी शामिल है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।मृतक सुपौल के पिपरा स्थित हरिहरपट्टी गांव के रहने वाले थे। उनके मरने की खबर मिलने के बाद गांव में स्थित घर वालों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, सुपौल का एक परिवार पंजाब के पटियाला में रहता था। ठंड अधिक होने के कारण मंगलवार की रात उनके कमरे में अंगीठी जल रही थी। इसके बाद परिवार के लोग कमरा बंद कर के सो गए। ऐसे होए कि फिर जग नहीं सके। दम घुटने से चारों की दर्दनाक मौत हो चुकी थी। मरने वालों में पति-पत्नी और बेटा एवं बेटी शामिल हैं।हरिहरपट्टी गांव निवासी मो सेहताज करीब 10 सालों से पंजाब के पटियाला में रहते थे और वहां पानी बेचने का काम करते थे। मरने वालों में सेहताज खां, उसकी पत्नी जरीना प्रवीण और दो बच्चे अरमान एवं रुकैया शामिल हैं।कुछ दिन पहले ही दिल्ली में भी इसी तरह की घटना हुई थी। मुंगेर के रहने वाले परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर रखी थी और पति-पत्नी और दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई थी। बता दें कि लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं बावजूद लोग इसको लेकर सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें