मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

मेरठ में कांवड मार्ग पर कार में लगी आग, दिल्ली से हरिद्वार जा रहे चार लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मेरठ,। उत्तर प्रदेश के मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में अपर

गंगनहर किनारे बने कांवड़ पटरी मार्ग पर रविवार देररात एक सेंट्रो कार में

आग लग जाने से उस पर सवार चार लोग जिंदा जल गए। इनमें से किसी की भी शव की

पहचान नहीं हो सकी है। चारों शव बुरी तरह झुलसी अवस्था में मिले हैं। यह

हादसा जानी और भोला के बीच गांव सिसौला खुर्द के सामने हुआ। यह लोग सेंट्रो

कार से दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।

वहां से गुजर रहे किसी

व्यक्ति ने जलती कार को देखकर फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना

पाकर फायर ब्रिगेड और जानी पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों की मशक्कत के बाद

आग बुझाई जा सकी। नंबर प्लेट के आधार पर गाड़ी मालिक का नाम सोहनपाल पुत्र

ओमप्रकाश गांव प्रहलादपुर बांगर दिल्ली पता चला। कुछ देरबाद पुलिस और

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

एसपी (सिटी) कमलेश बहादुर के

अनुसार, दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से संपर्क करके मृतकों की पहचान के

प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संतोष राय के अनुसार, कार

में सीएनजी किट लगी हुई है। फायर ब्रिगेड के मौके पर पहुंचने तक कार में

भीषण आग लग चुकी थी। प्रथमदृष्टया कार की सीएनजी किट में आग लगने से हादसा

माना जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें